Ticker

6/recent/ticker-posts

रियार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में कल होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदान को बताया जाएगा महादान


बैकुण्ठपुर। रियार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में कल दिनांक 20 जनवरी 2025, मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर का मुख्य संदेश “रक्तदान–महादान, मां की ममता सा अनमोल जीवनदान” रहेगा।आयोजन में जिले के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। शिविर में जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा रक्तदान के पश्चात उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस शिविर में विशेष सहयोगकर्ता के रूप में समर्थक – मोनू मांझी (पूर्व एल्डरमेन, नगर पालिका बैकुण्ठपुर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रियार्थ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ