कोरिया। नगर पंचायत पटना अंतर्गत स्थित बूढ़ा सागर तालाब में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। सुबह टहलने आए स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना पटना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने नगर पंचायत के कर्मचारियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कुछ समय पूर्व हुई होगी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान प्रथम दृष्टया नहीं मिले हैं, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में दहशत और कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह दुर्घटना है, आत्महत्या या किसी अपराध का परिणाम—इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई

0 टिप्पणियाँ