Ticker

6/recent/ticker-posts

बावसपारा में गौवंश पर अमानवीय अत्याचार, रस्सी से बांधकर बेरहमी से की पिटाई

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग


बैकुण्ठपुर। बावसपारा नगरसेना कार्यालय जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक निर्दयी व्यक्ति द्वारा एक बेजुबान गौवंश को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट इतनी क्रूर थी कि गौवंश गंभीर रूप से घायल होकर खड़ा तक नहीं हो पा रहा है।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने गौवंश को पहले रस्सी से बांधा और फिर लाठियों से लगातार प्रहार करता रहा। गौवंश की दर्दनाक हालत देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

 लोगों में इस अमानवीय कृत्य को लेकर भारी रोष है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। घायल गौवंश के इलाज की व्यवस्था की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन की तत्परता और कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ