Ticker

6/recent/ticker-posts

जामपानी के पानी गौठान में युवक-युवती की फांसी पर लटकी लाशें मिलने से सनसनी


बैकुंठपुर। जामपानी स्थित पानी गौठान में एक युवक और एक युवती की फांसी पर लटकी लाशें मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ