Ticker

6/recent/ticker-posts

कटगोडी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

 


कोरिया। जिले की ग्राम पंचायत कटगोड़ी में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जनदर्शन प्रभारी को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई वर्षों से बिना कार्य किए पंचायत खाते से रकम निकाली जा रही है, जबकि जमीन पर किसी प्रकार का कार्य मौजूद ही नहीं है। आरोपों के मुताबिक पाइपलाइन, पानी टंकी, चबूतरा, सड़क मुरूम फिलिंग, सौंदर्यीकरण से लेकर शोचालय निर्माण तक कई कामों का भुगतान किया गया है, लेकिन इनमे से अधिकांश कार्य ग्राम में बने ही नहीं हैं। यहां तक कि पेयजल टैंकर और पंचायत चुनाव के टेंट व्यवस्था जैसे कार्यों में भी भारी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि सचिव और सरपंच के परिजनों के नाम पर फर्जी बिल लगाकर पंचायत की राशि बंदरबांट की गई है ग्रामीणों ने सन 2017-18 से अब तक के 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि, बाजार वसूली और अन्य आय-व्यय की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि समस्त अभिलेख ग्रामवासियों के सामने प्रस्तुत कर सत्यता की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। आवेदन के पहुंचने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ