कोरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चिन्हित हितग्राहियों को कई बार नोटिस देने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू न करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सचिव रामविनोद ने यह जानकारी जनपद कार्यालय को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध लाभार्थियों को बार-बार समझाइश देने, घर-घर जाकर मिलने तथा नोटिस जारी करने के बाद भी लाभार्थी आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सचिव के अनुसार, जब वे हितग्राहियों के घर निर्माण की प्रगति जानने जाते हैं तो घर मे रहते है लेकिन जवाब नही देते जिस कारण निर्माण कार्य लगातार लंबित है। सचिव ने इसे गंभीर बताते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन कुछ हितग्राही अपनी ही अनदेखी और मनमानी से योजना का लाभ उठाने में देरी कर रहे हैं।
ग्राम सचिव ने जिला कार्यालय में जो सूची भेजी है, उसमें ID-CH130810812, ID-CH130899836, ID-CH130813256, ID-CH130669521, ID-CH130253551, ID-CH130254042, ID-CH130605796, ID-CH13060558, ID-CH129849128, ID-CH129848089, ID-CH129632016, ID-CH119282393, ID-CH118802287, ID-CH118601033,
ID-CH119I2375 सहित कई हितग्राहियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अब तक निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें समय-समय पर नोटिस दिया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान जल्द से जल्द बनाएं, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। इसके बावजूद हितग्राही न तो कार्य प्रारंभ कर रहे हैं और न ही योजना नियमों का पालन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की ओर से लगातार समझाइश के बाद भी यदि लाभार्थी निर्माण नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को निर्माण कार्य जल्द करना चहिए ताकि ऐसी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच सके।

0 टिप्पणियाँ