Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरी की बिजली से सरकारी निर्माण, सीएसईबी की बड़ी कार्यवाही

 



कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के चेर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नवीन आरटीओ कार्यालय निर्माण में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक निर्माण स्थल पर एक ग्रामीण के घर से तार जोड़कर चोरी की बिजली से पंप सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे, जबकि जिस घर से बिजली ली जा रही थी, वहां खुद भी मीटर नहीं लगा था।


सूचना मिलते ही सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता आर.पी. मिश्रा और कनिष्ठ अभियंता केशव चंद्रा की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच में टीम को निर्माण स्थल पर अवैध रूप से जोड़ा गया तार मिला, जिसे तुरंत जब्त किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कमर्चारियों से  ठेकेदार का नंबर लेकर उससे पूछताछ कर पूरी कार्रवाई की जानकारी भी दी। वहीं कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर चुपचाप मौके से रवाना हो गए। सरकारी निर्माण कार्य में चोरी की बिजली का उपयोग सामने आने पर बिजली विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है, जिससे निर्माण एजेंसी और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ