Ticker

6/recent/ticker-posts

बीएससी नर्सिंग पंचम सेमेस्टर परिणाम घोषित — राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग ने हासिल किया 100% सफलता

 




कोरिया। राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के लिए बड़े गर्व का विषय है कि बीएससी नर्सिंग पांचवे सेमेस्टर का परिणाम घोषित हो चुका है और इस बार संस्थान ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए 100 प्रतिशत रिज़ल्ट अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है बल्कि संस्थान में कार्यरत शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम भी है।



घोषित परिणाम में कु. अंजु ने 75.71 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं विद्यावती ने 74.28 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा विभूति अग्रहरी ने 72.57 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। शीर्ष तीनों छात्राओं सहित सभी विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और नर्सिंग शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन, मजबूत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और विषय के प्रति निरंतर जागरूकता ने छात्रों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान की आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ, समृद्ध लैब संसाधन और व्यावहारिक प्रशिक्षण की निरंतर उपलब्धता ने भी परिणामों को प्रभावशाली बनाने में योगदान दिया है। संस्थान के प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग को पूर्ण विश्वास है कि छात्राएं भविष्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज और देश की सेवा करेंगी तथा संस्थान का नाम रोशन करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ