कोरिया। सलबा धान खरीदी केंद्र में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पूरी खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान ने केंद्र में 100 बोरी धान बेचा था, लेकिन कंप्यूटर रिकॉर्ड में गलती से 119 बोरी दर्ज कर दिए गए, जिसके कारण 47 क्विंटल अधिक धान बेचा दिखा दिया गया।
जब जांच शुरू हुई तो किसान पहले सामने आने में झिझक रहा था, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि उसकी कोई गलती नहीं है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के अनुरोध पर किसान ने अतिरिक्त बताए गए धान में से 19 बोरी सुबह ही वापस केंद्र में जमा कर दिया। धान केंद्र के प्रबंधक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि सिस्टम में त्रुटि के कारण 100 की जगह 119 बोरी चढ़ गई थीं। किसान द्वारा अतिरिक्त बोरी वापस करने के बाद अब सुधार कर लिया गया है। हालांकि, प्रबंधकों की हड़ताल समाप्त होने के बावजूद अभी तक उन्होंने औपचारिक रूप से प्रभार नहीं संभाला है, जिससे खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए केंद्र में तुरंत कम बोरी वापस ली गई, लेकिन इस चूक ने खरीदी व्यवस्था की निगरानी और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे और भी कई मामले हो सकते हैं जिनकी जानकारी प्रशासन तक नहीं पहुंची है। इसलिए किसानों और केंद्रों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ