कोरिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएँ अब चिंता का विषय बन गई हैं। यातायात विभाग की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आए दिन मासूमों और निर्दोष लोगों की जान पर बन आती है। ताज़ा मामला शुक्रवार को सामने आया जब बुढार का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी माया सोनवानी ने मानव सेवा का परिचय देते हुए घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच पाई। इस घटना ने एक बार फिर यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर और कस्बों में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है, नो-एंट्री जोन में भी भारी वाहन बेरोकटोक प्रवेश करते हैं। नियमों का पालन कराने के बजाय विभाग केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नजर आता है। वहीं सड़क पर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, वाहन चालकों की निगरानी की जाए और ओवरलोड व तेज़ रफ्तार गाड़ियों पर अंकुश लगाया जाए तो ऐसी दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। इस हादसे के बाद लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और यातायात विभाग तत्काल स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। वरना इसी तरह की घटनाएँ आगे भी मासूम जानें लीलती रहेंगी।
0 टिप्पणियाँ