Ticker

6/recent/ticker-posts

भैयाथान बीईओ कार्यालय में बड़ा हादसा टला, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से महिला कर्मचारी घायल

 


सूरजपुर। विकासखंड भैयाथान मुख्यालय स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यालय की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबकर एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना उस समय हुई जब महिला कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थी। हादसे के बाद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायल महिला को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के सिर में चोटें आई हैं, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना बीईओ कार्यालय भवन की बदहाल स्थिति को उजागर करती है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से भवन जर्जर अवस्था में है और इसकी मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासियों और कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से तत्काल कार्यालय भवन की मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ