Ticker

6/recent/ticker-posts

22 अगस्त को लिपिक वर्ग रहेगा हड़ताल पर – सामूहिक अवकाश की घोषणा

 


कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला कोरिया (छ.ग.) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आगामी 22 अगस्त 2025 को कलम बंद, काम बंद हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। यह हड़ताल छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर की जा रही है।

संघ के जिला पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल के समर्थन में जिले के सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है और प्रदेशभर में लिपिक कर्मचारी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।


कर्मचारी संघ ने बताया कि फेडरेशन के आह्वान पर की जा रही इस हड़ताल का उद्देश्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


इस सामूहिक अवकाश के चलते 22 अगस्त को जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कार्यालयीन कार्य प्रभावित रहने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ