कोरिया। बुधवार को एक नशेड़ी युवक आइडिया कंपनी के टावर पर चढ़ गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल नगर सेवा की आपदा टीम को सूचना दी। सूचना पर आपदा टीम के सदस्य शैलेंद्र सिंह गहरवार और सुन्नी मौके पर पहुंचे।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जवानों ने समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान आर्यन पिता मिठाईया, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार जिस आइडिया टावर पर युवक चढ़ा था, उसमें सुरक्षा मानकों का अभाव है। यदि समय पर टीम ने समझाइश न दी होती तो यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।
इस दौरान नगर सैनिक भगवान दास सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। घटना में मुख्य भूमिका आपदा टीम के शैलेंद्र सिंह गहरवार और सुन् की रही, जिनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन टावरों में सुरक्षा इंतज़ाम नहीं हैं, वहां तत्काल सुरक्षा मानक सुनिश्चित किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
0 टिप्पणियाँ