कोरिया। आज रविवार को कोरिया मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण बड़े उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह मन की बात का 123वाँ संस्करण था और सुबह 11बजे से इसका प्रसारण शुरू हुआ। भाजपा जिला संगठन के आह्वान पर कोरिया जिले के सभी मंडलों में "मन की बात " सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकगण उपस्थित हुए। उसी तारतम्य में बैकुण्ठपुर मंडल में भी उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने 'मन की बात' को राष्ट्र निर्माण में प्रेरक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर विभिन्न समूहों द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया वहीं दूसरी ओर पर्यावरण सुधार के लिए किए जा रहे व्यक्तिगत एवं सामूहिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार "एक पेढ़ मां के नाम "कार्यक्रम पूरे देश में मिशन का रूप ले चुका है। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. जिससे यह स्पष्ट हुआ कि 'मन की बात' आज की पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शक बन रही है। बैकुंठपुर में उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने कम से कम एक पेड़ लगाने एवं उसके संरक्षण करने की शपथ ली। नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, अनिल शर्मा, जिला मंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता,सुरेंद्र चक्रधारी, ब्रिजेन्द्र जायसवाल, गीता नेमा, ममता गोयन, अनुराग दुबे, छोटू सिंह, विशाल गुप्ता, मनोज सोनी, घनश्याम साहू, प्रवीण गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, शाहिद अशरफी, मंजय तिवारी, बबलू सिंह, दिनेश जायसवाल, अभय दुबे, अर्चना गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, मनीषा जायसवाल, गंगा गुप्ता, मुकेश सोनी, बबलू महाजन, हीरालाल, माया सोनवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ