Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु गठित समिति बैठक संपन्न


बैकुण्ठपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार अनुपालन में शैक्षणिक संस्थानों में आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण, संवर्धन एवं समग्र कल्याण हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में समिति सदस्यों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में व्याप्त मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। यह पहल राज्य स्तर पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ष्विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उनकी समग्र सफलता का आधार है। सभी सदस्य इस विषय को गंभीरता से लें, टीम बनाकर बच्चों को प्रेरित करें। परीक्षाओं से पूर्व सभी स्कूलों तक पहुंच बनाएं। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जोर देकर कहा, ‘बच्चों के भविष्य निर्माण में वातावरण की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। फिजिकल वर्कआउट से जोड़ें, मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव बताएं तथा शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें। बैठक में सहायक संचालक विनोद कुमार राय (जिला शिक्षा अधिकारी), जितेंद्र गुप्ता, उषा लकरा (सहायक आयुक्त, जनजातीय विकास विभाग), नवल सिंह रावटे (जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग), विनोद कुमार राय (जिला शिक्षा अधिकारी) सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ