Ticker

6/recent/ticker-posts

राजवाड़े इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अध्ययनरत B.Sc नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र–छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है।


बैकुण्ठपुर। तृतीय सेमेस्टर नर्सिंग पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें वे न केवल बेसिक नर्सिंग सिद्धांतों को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य विषयों में भी गहन ज्ञान प्राप्त करते हैं। इन विषयों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। जिसमें कु रोशनी साहू ने 71.66% के साथ प्रथम स्थान, कु. शालिनी ने 70.66% के साथ द्वितीय स्थान एवं कु. नूर अपशा ने 68% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


इस बार के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, क्लीनिकल पोस्टिंग के दौरान विद्यार्थियों ने वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जो परिणामों में स्पष्ट रूप से झलकता है। संस्थान के प्रबंधन और अध्यापकगण सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हैं। हमें विश्वास है कि आगे भी हमारे छात्र–छात्राएं अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर नर्सिंग क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएंगे और समाज की सेवा में प्रकार उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा रखता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ