Ticker

6/recent/ticker-posts

सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति के कोरिया जिला अध्यक्ष बने हीरालाल साहू


कोरिया। सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति की केंद्रीय कमेटी की बैठक बैकुंठपुर स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और कोरिया जिले में ट्रस्ट की गतिविधियों को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कोरिया जिले के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से हीरालाल साहू को सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति का कोरिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरिया जिले में सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के लिए नई टीम का गठन किया गया है, जिससे ट्रस्ट के कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति (छत्तीसगढ़) एक सामाजिक एवं सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य करना है। ट्रस्ट के संस्थापक ननकुराम मुंगरी द्वारा समय-समय पर संगठन की संरचना में बदलाव किए जाते रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने पूर्व केंद्रीय कमेटी को भंग कर नई केंद्रीय कमेटी का गठन किया था, ताकि संगठन को नई दिशा और गति मिल सके। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हीरालाल साहू ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरिया जिले में ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के कामकाज में प्रशासनिक सुधार, सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों और स्थानीय विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम किया जाएगा। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति कोरिया जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगी और क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ