Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, गोदान सील

 पटना में बिना लाइसेंस धान खरीदी का भंडाफोड़, 40 बोरी धान जब्त


कोरिया। जिले में धान उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने कलेक्टर कोरिया के लगातार दिशा–निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले ने अवैध खरीदी पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पटना के गायत्री चौक स्थित प्रदीप साहू की दुकान में बिना लाइसेंस धान खरीदी होने की सूचना पर तहसीलदार पटना प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में जांच टीम ने दबिश दी। मौके से 40 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। जांच के दौरान दुकान संचालक से वैध लाइसेंस और खरीदी संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दुकान में रखा गोदान तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति धान खरीदी करना सीधा-सीधा उपार्जन प्रणाली से छेड़छाड़ है, जिससे किसानों को नुकसान पहुँचता है। कलेक्टर कोरिया ने पूर्व में स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि जिले में अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हीं के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार प्रतीक जायसवाल द्वारा यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की यह त्वरित कार्रवाई उपार्जन कार्यों में पारदर्शिता लाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कलेक्टर कोरिया और तहसीलदार पटना प्रतीक जायसवाल की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि उपार्जन व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपना धान केवल वैध उपार्जन केंद्रों में ही बेचें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ