Ticker

6/recent/ticker-posts

जामपारा धान खरीदी केंद्र में कोचिया के अवैध हस्तक्षेप का विरोध, किसानों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

 


कोरिया। जामपारा धान खरीदी केंद्र में कोचिया लाइसेंसधारी के द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया का हिस्सा बनने के विरोध में  जामपारा समिति के अंतर्गत आने वाले पंजीकृत किसानों के द्वारा  कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों के द्वारा आवेदन में बताया गया है कि पतरापाली ग्राम के विजय प्रजापति के द्वारा  धान खरीदी जामपारा में अपनी नियुक्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है जबकि विजय प्रजापति के नाम से कोचिया का लाइसेंस बना हुआ है और चार वर्ष पूर्व उसको जामपारा धान समिति में नियुक्त किया गया था उस वक्त इसके द्वारा किसानों से  धान खराब  बारदाना उपलब्ध कराने के नाम से अवैध वसूली की गई थी जिससे किसान बहुत बुरी तरह आहट हुए थे। इसलिए किसानों के द्वारा कलेक्टर कोरिया को आवेदन पत्र दे कर इस तरह के लोगों को धान खरीदी प्रक्रिया से दूर रखने का आवेदन दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ