Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन की समय वृद्धि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात — भाजपा किसान मोर्चा

 


कोरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इस दौरान आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के अनेक किसान भाई एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होने के कारण अपना पंजीयन नहीं करा पाए हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों के चलते बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन अधूरा रह गया है, जिससे वे इस वर्ष धान विक्रय से वंचित हो सकते हैं। इस पर आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसान सहजता से अपना पंजीयन करा सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विषय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि बढ़ाने का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार किसान हितों के लिए सक्रिय हैं। हाल ही में डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी (PV-AAP) पंजीयन की अंतिम तिथि भी उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन कर 30 नवंबर तक बढ़वाई थी। किसान हित, जनहित या संगठनात्मक कार्य—हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल, बलरामपुर जिला महामंत्री विकास मंडल तथा कोरिया जिला अध्यक्ष नागेश्वर रजक उपस्थित रहे। कोरिया जिला अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार किसान हित में निरंतर सकारात्मक निर्णय ले रही है, जिससे अन्नदाताओं में उत्साह और विश्वास बढ़ा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ