Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत

स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने से विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी- विभा अवस्थी



कोरिया। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम कोरिया आगमन पर ढोल-नगाड़ा, करमा नृत्य व आतिशबाजी, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समीक्षा कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा किया गया। साथ प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को टोला, मोहल्ला, हाट-बाजार मे जनसम्पर्क कर प्रचार प्रसार करने रणनीति तैयार किया गया। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है,उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने "हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी" का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा केन्द्र सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, भारत की संस्कृति,विरासत और भारत मे बनी वस्तु पर देशवासी को गर्व होना चाहिए। कहा कि जन जागरण के माध्यम से लोगों को स्वदेशी का उपयोग करने लिए प्रेरित करें। उन्होंने भारत मे निर्मित वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनितिक पार्टी है  जहाँ सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम मे मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ