बैकुंठपुर। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, कोरिया के आम चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव अधिकारी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चुनाव 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को संपन्न होंगे।
पजानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे, 11 से 12 बजे तक नामांकन भरने का समय, और दोपहर 12 से 1 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
मतदान के उपरांत शाम 5 बजे परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव संचालन के लिए तीन चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो सम्पूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
चुनाव स्थल फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, गेज नर्सरी, बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है।
जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के चुनाव अधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ