रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार कल होने जा रहा है। राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर भाजपा संगठन ने सभी विधायकों को रायपुर में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब बनेंगे मंत्री
सूत्रों के अनुसार दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इन तीनों नेताओं को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।
विभागों का संभावित बंटवारा
सूत्रों का कहना है कि शपथ के बाद विभागों का बंटवारा भी जल्द होगा।
गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय
गुरु खुशवंत साहेब को धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय
राजेश अग्रवाल को परिवहन मंत्रालय
मिलने की संभावना जताई जा रही है।
पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित
भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस विस्तार में केवल नए चेहरों की एंट्री होगी। मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में पहले लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा के विभाग बदले जाने की चर्चा थी, लेकिन अब उनके पद सुरक्षित माने जा रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ