Ticker

6/recent/ticker-posts

मोर तिरंगा, मोर अभिमान" यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा




मनेन्द्रगढ़। नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और सेवा की भावना से जोड़ना ही "मोर तिरंगा, मोर अभिमान" यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ निकली यह यात्रा नगर में जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अभियान सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देशप्रेम की लौ को प्रज्वलित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित हर चेहरे पर तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व साफ झलक रहा है। स्वतंत्रता की रक्षा केवल सैनिकों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जब हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, सेवा और समर्पण के साथ काम करेंगे, तब भारत सबसे ऊंचाई पर पहुंचेगा।


यात्रा के दौरान नगर रंग-बिरंगे तिरंगों से सजा, देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भावविभोर हो उठा और लोगों के चेहरों पर उत्साह व गर्व झलकता रहा। यह क्षण मनेन्द्रगढ़ के लिए ऐतिहासिक बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ