Ticker

6/recent/ticker-posts

खबर का हुआ असर ,प्रभात दुबे को वापस मिली पैतृक जमीन


सूरजपुर। जिले के ग्राम कोइलारी के प्रभात दुबे के पैतृक जमीन को राजस्व अधिकारियों द्वारा सांठ गांठ कर मकसूदन दुबे के नाम नामांतरण कर दिया गया था जिसमें पीड़ित प्रभात दुबे द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दो बार  पृथक पृथक  शिकायत आवेदन प्रस्तुत की गई थी जिसकी खबर को प्रमुखता से कोरिया दर्पण द्वारा प्रकाशित किया गया था जिसमें मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल  कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों को प्रभात दुबे के अलग अलग 14 खसरा नंबर की भूमियों को उनके व उनके भाइयों के नाम पर दर्ज करने आदेशित किया गया था जिसके परिणामस्वरूप प्रभात दुबे की पैतृक जमीन उनको वापस मिल गई। प्रभात दुबे ने कोरिया दर्पण टीम सहित सभी को समाचार प्रकाशन करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ