कोरिया जिले में अब तक 1.79 लाख क्विंटल धान खरीदी पूरीबड़ी संख्या में रकबा समर्पण के आगे आये किसान तो रकबा संशोधन के लिए लगाया गया शिविर
अमानक धान पर सख्ती, कई किसानों का धान रिजेक्ट
कोरिया। जिले में धान उपार्जन कार्य तेज़ी से जारी है। शुक्रवार को विभिन्न उपार्जन केंद्रों से कुल 20,429.40 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। इस दौरान 227 किसानों ने टोकन प्राप्त किए, जिनमें से 183 टोकन से वास्तविक खरीदी की गई।
रकबा समर्पण के लिए पहुंच रहे हैं किसान
वहीं अनेक खरीदी केन्द्रों में बड़ी संख्या में किसान अब रकबा समर्पण के लिए भी पहुंच रहे हैं। साथ ही रकबा संशोधन की समाधान भी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
15 नवंबर से अब तक हुई 1.79 लाख क्विंटल खरीदी
जिले में अब तक 3 हजार 635 पंजीकृत किसानों से 1 लाख 79 हजार 300 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसके एवज में किसानों के खातों में 42 करोड़ 47 लाख 61 हजार 700 रुपये जमा किए गए हैं।
ऋण वसूली और बारदाना उपलब्धता
कृषि ऋण के विरुद्ध अब तक 8 करोड़ 47 लाख 03 हजार 780 की वसूली। समितियों में 6 लाख 18 हजार 500 नए और 5 लाख 84 हजार 804 पुराने बारदाने उपलब्ध, धान खरीदी में कोई कमी नहीं।
उपार्जन केंद्रवार विवरण के अनुसार
शुक्रवार को पटना केंद्र ने 46 टोकन से 2,322 क्विंटल धान खरीदा। गिरजापुर में 28 टोकन से 1,605.20 क्विंटल उपार्जन हुआ। पोंडी ने 26 टोकन से 1,560.40 क्विंटल धान खरीदा। इसके अलावा अन्य प्रमुख उपार्जन केन्द्रों जामपारा- 1,552.80 क्विंटल, सरभोका- नरभोका- 1,396.40 क्विंटल, बैमा 1,070.80 क्विंटल चिरमी-885.20 क्विंटल, तरगंवा-827.20 क्विंटल, धौराटिकरा- 773.20 क्विंटल, रजौली-अकलासई- 182 क्विंटल, रामगढ़- 322.80 क्विंटल खरीदी रही।
अमानक व अवैध धान पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
उपार्जन केंद्रों में अमानक व अवैध धान को लेकर प्रशासन सतर्क है। कटगोड़ी केंद्र में कृषक नंदलाल के 50 बोरी धान रिजेक्ट, बाबूलाल के 2 बोरी अमानक धान जब्त किया गया, पटना केंद्र में कृषक श्यामलाल के 190 बोरी धान रिजेक्ट किया गया। वहीं सोनहत (ग्राम बदरा) में तहसीलदार टीम ने कृषक राधेश्याम से 21 बोरी अवैध धान जब्त किया।

0 टिप्पणियाँ