कोरिया/सूरजपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कार्यालय की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी का 27 व 28 नवंबर 2025 का आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार अमित जोगी 27 नवंबर गुरुवार को दोपहर 2 बजे गोरला से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 3 बजे वे मनेन्द्रगढ़-विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छुरिया, खड़गांव एवं भटगांव क्षेत्र में पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय राजकुमार प्रसाद श्रीवास्तव का चंदन संस्कार एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे खड़गांव एसीएसएमएल होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं रात 8 बजे अमलीडांड सामुदायिक भवन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है। रात 10 बजे वे विश्राम करेंगे। अगले दिन 28 नवंबर शुक्रवार को वे दोपहर 12 बजे खड़गांव से प्रस्थान कर सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे सूरजपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात 8 बजे वे मंत्री भवन, जरही, जिला सूरजपुर में सूरज श्रीवास्तव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन रात 10 बजे उनका विश्राम जिला सूरजपुर के स्टेट हाउस भटगांव में प्रस्तावित है। दौरे के सुचारू संचालन के लिए सभी जिला अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ