Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता कांग्रेस जे अध्यक्ष अमित जोगी का दो दिवसीय दौरा, कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 


कोरिया/सूरजपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी का दो दिवसीय कार्यक्रम 27 व 28 नवंबर 2025 को निर्धारित है। इस दौरान वे कोरिया एवं सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में भेट-मुलाकात, शोक संवेदना, आशीर्वाद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को दोपहर 1 बजे गौली से प्रस्थान के साथ होगी, जिसके बाद 1.30 बजे कटेली पहुंचकर वे यादुल सुमन के परिवार से मिलेंगे। दोपहर 2 बजे वे विश्राम करेंगे और 3 बजे खड़गवां विकासखंड के ग्राम चिरई से आमगन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे वे मनेंद्रगढ़ के सिंहपुर रोड स्थित सभा स्थल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि 8 बजे हनुमाना व 10 बजे बैकुंठपुर में विश्राम का कार्यक्रम तय है। दूसरे दिन 28 नवंबर को वे सिसमी से 12 बजे प्रस्थान कर 1 बजे चंचरिया व बैकुंठपुर पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों से भेंट करेंगे। दोपहर 2 बजे वे संजय चांदेल के परिवार से मुलाकात करेंगे। 3 बजे सिंगरौढ़ के परिवार से और 4 बजे पंकज तिवारी के परिवार से भेंट करेंगे। शाम 7 बजे वे आराधना में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे सूरजपुर के रामलीला भवन में आयोजित शुभ-अवसर पुस्सा अब्बास श्रीवालाव का वैवाहिक समारोह—में उपस्थित रहेंगे। पूरे दौरे के दौरान वे कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती व जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था एवं स्थानीय समन्वय हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ