Ticker

6/recent/ticker-posts

हाथियों के दल ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

 


बैकुंठपुर। कोरिया जिले में मानव-हाथी संघर्ष की चिंता बढ़ती जा रही है। बीती रात हाथियों के दल ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान फूलसाय पिता जानसाय, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी ग्राम बिसुनपुर बाँध पारा, थाना चरचा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात क्षेत्र में हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई थी, जिस पर वन विभाग का गश्ती दल नजर बनाए हुए था। इसी दौरान घर के पास मौजूद फूलसाय पर हाथियों के दल ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और पंचनामा प्रक्रिया प्रारंभ की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को शासन के प्रावधान अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल व सुनसान क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। बताया गया कि हाथियों का दल इन दिनों कोरिया वनमंडल के बैकुंठपुर परिक्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है, जिसके चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ