Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया औचक निरिक्षण

 


कोरिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर प्रशांत सिंह के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही आरोग्य मंदिर रजौली, सिंघोर, उग्यांव का निरीक्षण कर मितानिन संकुल बैठक व ग्राम अमृतपुर मे स्वास्थ्य जागुरुकता शिविर में आमजनों  को एचआरपी केस जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं, शिशु स्वास्थ एवं फैमली प्लानिंग के बारे में आवश्यक जानकारी व सुझाव दे कर अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा अनीत बखला, जिला मलेरिया सलाहकार रत नेश शुक्ला, रजनीश शुक्ला, दिलीप पांडेय, डॉ सुषमा भगत, आरएचओ एवं मितानिन उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा वय वंदना कार्ड शत प्रतिशत बनाने हेतु निर्देशित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ