Ticker

6/recent/ticker-posts

छठ पूजा की तैयारी तेज, देवराहा बाबा समिति ने कराया घाटों की सफाई नपा का भी योगदान

 


बैकुण्ठपुर। आगामी छठ पर्व को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नविता शिवहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे सहित नपा के कर्मचारियों ने मिलकर छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य किया। शनिवार को सुबह से ही छठ घाटों पर सफाई अभियान शुरू किया गया। छिन्ददांड छठ घाट, जो नगर के प्रमुख पूजा स्थलों में से एक है, वहां देवराहा बाबा समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने विशेष अभियान चलाकर घाट की साफ-सफाई, गंदगी हटाने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रास्तों को समतल करने का कार्य किया। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी मशीनों और वाहनों की मदद से कचरा और गाद हटाने में सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, इसमें स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि नगर के सभी छठ घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने भी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और बताया कि छठ पर्व तक प्रतिदिन घाटों की निगरानी व सफाई की जाएगी। इस अवसर पर देवराहा बाबा समिति के कई सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर में चारों ओर छठ पर्व की तैयारी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग छठ मइया की आराधना के लिए घाटों की सजावट में भी जुट गए हैं, वहीं समिति और नगर पालिका के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ