कोरिया। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार देशभर में 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक 'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर आज अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, उपक्रमों एवं संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ दिलाया गया।
सप्ताह का उद्देश्य शासन- प्रशासन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को सुदृढ़ करना है। आज सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का वाचन कर शपथ लिया। प्रतिज्ञा में यह संकल्प लिया गया कि वे अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे और न तो रिश्वत देंगे, न ही लेंगे।

0 टिप्पणियाँ