Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरिया जिले में सूरजपुर से लाकर छोड़े जा रहे गौवंश, प्रशासन के लिए नई चुनौती

पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू ने दी जानकारी



कोरिया। कुडैली क्षेत्र में बेसहारा गौवंश की बढ़ती संख्या अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ताजा मामला तब सामने आया जब सूरजपुर जिले के सुमेरपुर निवासी विश्नाथ साहू ने अपने गौवंश को पिकअप वाहन में भरकर कुडैली के बांसबाड़ी इलाके में छोड़ दिया। पिकअप चालक ने रुपयों के लालच में यह कार्य किया।


इस विषय में जानकारी देते हुए कुडैली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू ने बताया कि "पड़ोसी जिले सूरजपुर से कुछ लोग अपने मवेशियों को लाकर कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ रहे हैं। इसका असर हमारी स्थानीय व्यवस्था और किसानों की खेती पर पड़ रहा है।" प्रशासन की ओर से सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को हटाने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके, बाहर से मवेशी लाकर छोड़े जाना प्रशासन के सामने नई चुनौती के रूप में उभर रहा है। इससे न केवल ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों की फसलें भी इन मवेशियों से तबाह हो रही हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए। साथ ही, जो व्यक्ति या वाहन चालक इस कार्य में संलिप्त पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ