Ticker

6/recent/ticker-posts

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, भाजपा नेताओं की उपस्थिति, 78 वर्ष बाद आई याद फर्जी वोट के कारण तो नही - सुत्र

 




कोरिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सांस्कृतिक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नरेश्वर रजक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का यह कार्यक्रम सफल रहा, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि क्या भारत के प्रधानमंत्री को 78 वर्ष बाद याद आया कि देश का बंटवारा 14 अगस्त को हुआ था? कार्यक्रम में कोरिया जिला मुख्यालय के साथ पड़ोसी जिलों और नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं, जबकि पटना नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। लगभग हर निर्माण कार्य की जांच चल रही है या फिर मीडिया में खबरें प्रकाशित हो रही हैं। ऐसे में 78 वर्ष बाद विभाजन को याद करने की पहल क्या केवल राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है? क्या यह सोशल मीडिया पर उठ रहे उन सवालों से जुड़ा है जिनमें इसे वोट की राजनीति बताया जा रहा है? हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित विचार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ