कोरिया। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों की मुख्य सडकों पर आवारा जानवरों के कारण आए दिन सडक दुर्घटनाओं की खबरे आम हो गई है, जबकि कलेक्टर कोरिया का सख्त आदेश है कि मुख्य सडकों पर आवारा जानवरों को हटाया जाए लेकिन कई ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोग ध्यान नही दे रहे है, जबकि कलेक्टर के आदेश के बाद जनपद पंचायत अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायतों के सचिव व जनप्रतिनियों को बुलाकर मुख्य सडक पर आवारा जानवरों को हटाने के निर्देश दिये गए है इसके बाद भी कोई ध्यान नही दे रहा है। इसका परिणाम लगातार सडक दुर्घटनाऐ हो रही है। गुरुवार की रात्रि छिन्ददांड मे चरचा कॉलरी से काम कर स्कूटी से लौट रहे कर्मचारी की सडक दुर्घटना हो गई जिससे आकाश बोबी घायल हो गया, जिला चिक्तिसालय मे उपचार जारी है मिली जानकारी के अनुसार आकाश बाबी चरचा से काम कर लौट रहा था की छिन्ददांड मे एनएच 43 मे सडक पर आवारा जानवर वाहन के सामने आ गई जिसके कारण दुर्घटना मे आकाश घायल हो गया, घायल आकाश के दाढी मे चोट आई है दाढी मे टांका लगा सहित अन्य जगह शरीर के चोट आई है। स्थानियों के द्वारा घायल आकाश को जिला चिक्तिसालय पहूंचाया गया जहां उपचार जारी रहा।
दुसरी सडक दुर्घटना भट्टीपारा मे हुई एक घायल
गुरुवार को बैकुण्ठपुर मे दो सडक दुर्घटना हो पहली छिन्ददांड मे छिन्ददांड के सडक दुर्घटना मे एक घायल हुआ आकाश बाबी नामक युवक वही दुसरी सडक दुर्घटना भट्टीपारा मे जहां सडक पर बैठे आवार जानवर से वाहन चालक टकराकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि भट्टीपारा मे इसाफ बैंक कज सामने सडक सकरी होने की वजह से हुई शहर के युवाओं ने सोसल मीडिया मे शहर के सडक चौडीकरण की मांग वर्षों से कर रहे है, जिले मे कई कलेक्टर बदले सात बार नपाई कराई गई लेकिन सडक चोडीकरण नही हो सका। सडक चोडीकरण नही होने की वजह से सडक पर बैठे आवारा जानवरों के कारण एक वाहन चालक टकराया और घायल हो गया जिसका उपचार जिला चिक्तिसालय मे चल रहा है।
जिला चिक्तिसालय मे वाहश अव्यवस्थित एम्बुलेंस के लिए जगह नहीं
जिला चिक्तिसालय मे रात के समय वाहनों का अव्यवस्था देखनें को मिला। सुबह के समय तो वाहन के लिए पर्ची कटती है तो वाहन की व्यवस्था रहती है लेकिन रात के समय मे अव्यवस्था देखनें को मिलती है, आज देखा गया की एक एम्बुलेंस मरीज को लेकर आई लेकिन वाहनों की अव्यवस्था के कारण एम्बुलेंस जिला चिक्तसालय के मुख्य द्वारा पर नही पहूंच पा रही थी लेकिन अंततः बडी मुश्किल से एम्बुलेस चिक्त्सालय के मुख्य द्वारा तक पहूंची।
0 टिप्पणियाँ