कोरिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरिया के तत्वावधान में "ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र" अभियान के अंतर्गत आज विश्राम गृह, बैकुंठपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर जवानों के सम्मान में 2750 राखियाँ सौंपा गया।
इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइड्स की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्षा सूत्र एकत्रित किए। इन राखियों को पूर्व सैनिक महेन्द्र प्रताप राणा, दीपक कुमार, रामनिवास राठौर एवं कुमार सिंह को सौंपते हुए उन्हें देश के सैनिकों के नाम भेजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करना था, जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा की है।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयनाथ वाजपेयी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नवीता शिवहरे, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिता तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, मंडल महामंत्री मनोज साहू, भाजपा नेता सुरेश राजवाड़े प्रमुख रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ताओं में संगीता गुप्ता, दीपा विश्वकर्मा, सरीता यादव, रेनू सिंह, उर्मिला सिंह, साक्षी सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह, कविता यादव, ममता कुशवाहा, गीता गिरी, बीके रेखा ब्रह्माकुमारी, सरून निशा, रितु गुप्ता, सविता मिश्रा, सविता सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और इस पावन पर्व को राष्ट्रसेवा से जोड़कर मनाने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ