Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूल की छात्राएं हुईं बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती – इलाज जारी

 


बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल सलका में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद लगातार तीन से चार अन्य छात्राएं भी बेहोश हो गईं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर सभी छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक छात्रा अभी भी होश में नहीं आ पाई है, जबकि बाकी तीन छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सक लगातार निगरानी में रखे हुए हैं। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां वे अपनी बेटियों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित दिखे। अस्पताल में चारों छात्राओं का इलाज जारी है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ