Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, कलेक्टर-एसपी की सूची जल्द

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साय सरकार ने कुछ वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अब राज्योत्सव से पहले सरकार एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में है।


सूत्रों के अनुसार, राज्योत्सव से पहले कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले जा सकते हैं। हाल ही में हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मिले फीडबैक के आधार पर कई अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है, जिसके अनुसार फेरबदल की संभावना है।


बताया जा रहा है कि छोटे जिलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलेक्टरों को बड़े जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, जिन अधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रशासनिक फेरबदल के पीछे कई अन्य कारण भी हैं। कुछ आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं, जबकि कुछ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने वाले हैं। संभावित फेरबदल की सूची तैयार करने का काम मंत्रालय स्तर पर पहले ही शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल राज्योत्सव से पहले किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ