कोरिया। बारिश की फुहारों के बीच भी बच्चों का उत्साह देखने लायक था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी योगाभ्यास किया। बारिश के बावजूद बच्चों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन किए, जिससे उनका समर्पण और योग के प्रति लगाव साफ झलक रहा था। बच्चों की ऊर्जा और मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सुबह से ही बारिश हो रही थी, लेकिन आज बारिश की फुहारें भी बच्चों का उत्साह नहीं रोक सकीं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि, “योग से शरीर ही नहीं, मन और आत्मा भी स्वस्थ रहते हैं। यह भारत की अमूल्य विरासत है जिसे हमें अपनाना चाहिए।” कार्यक्रम में बच्चों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित स्थानियजनों ने भी भाग लिया। सभी ने नियमित योग को अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली। योग करा रहे शिक्षक ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह शरीर को लचीला बनाता है। तनाव को कम करता है। एकाग्रता बढ़ाता है। ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, शीर्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।
0 टिप्पणियाँ