अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
कोरिया। जिला मुख्यालय स्थित गंगाश्री सिनेफ्लेक्स में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जगदीश साहू, कार्यक्रम संयोजक द्वय कपिल जायसवाल, शारदा गुप्ता उपस्थित रहें।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए कहा कि, न्याय, धर्म व संस्कृति की संरक्षिका अहिल्याबाई होल्कर जी ने न केवल देश में अनेकों प्रमुख तीर्थों का जीर्णाेद्धार किया बल्कि लोक कल्याण की दिशा में भी अपना अहम योगदान देते हुए नारी शक्ति के मजबूत नेतृत्व की मिसाल बनी। उन्हांेने कहा कि, ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का संपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका न्यायप्रिय, सेवा-भाव और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, भारत के इतिहास में अहिल्याबाई होलकर जैसी महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय है, उन्होंने दिखा दिया कि नेतृत्व केवल सत्ता में नहीं, सेवा और समर्पण में होता है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिले स्तर पर 21 से 31 मई तक संपन्न हुए कार्यक्रम की वृत प्रस्तुत किया, उन्होने कहा कि, अहिल्याबाई होलकर का जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और निष्ठा से किया गया कार्य समाज में अमिट छाप छोड़ता है, उनके विचार आज भी जनसेवा का मूल मंत्र है। अहिल्याबाई के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता एवं शारदा गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठितजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री चुन्नी पैकरा, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाडे़, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मनैजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, रमन गुप्ता, सचिन गुप्ता, मुन्ना चक्रधारी, रिता यादव, सत्यम साहू, सचिदानंद द्विवेदी, सुरेश सिदार, दिनेश साहू, सुशीला साहू, राकेश पैकरा, सुभाष साहू, ईश्वर राजवाड़े, संगीता गुप्ता, मंजू जिवनानी, धीरेन्द्र साहू, रामप्रताप मरावी, मीरा सोनी, चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव, पुष्पा राजवाड़े, लालो बाई, रंजीत मंडल, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मनोज सोनवानी, रमेश तिवारी, हरिओम साहू, संतोष राजवाड़े, राकेश गुप्ता, राजेश सोनीे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ