कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में आज ओपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। नगर पालिका कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर मिनी स्टेडियम तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हर वर्ग, हर समुदाय के लोग उमड़ पड़े। यात्रा का उद्देश्य न केवल आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना था, बल्कि देश के वीर जवानों को सम्मान देना भी था। हजारों की संख्या में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा था, और गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा—"भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", और "आतंकवाद मुर्दाबाद" जैसे उद्घोषों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रही, जिनकी ऊर्जा और उत्साह ने यात्रा को और भी जीवंत बना दिया। मिनी स्टेडियम पहुंचने के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय नेताओं और युवाओं ने इस पहल को सराहा और इसे एकता और साहस का प्रतीक बताया। ओपेराशन सिंदूर की सफलता के बाद यह तिरंगा यात्रा एकजुट भारत की जीवंत तस्वीर बनकर उभरी।
0 टिप्पणियाँ