Ticker

6/recent/ticker-posts

सागरपुर में स्व. बाबूलाल राजवाड़े फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में भिड़ेंगी आनी और फुलपुर की टीमें

कोरिया। ग्राम सागरपुर में आयोजित स्वर्गीय बाबूलाल राजवाड़े स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 20 तारीख से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन शनिवार को भव्य रूप से किया गया, वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आनी और फुलपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व श्रम मंत्री भैया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व खेल मंत्री राजेन्द्र सिंह (दद्दा), नगर पालिका बैकुंठपुर के विधायक प्रतिनिधि अनुराग दुबे, जनपद सदस्य गायत्री साहू, ग्राम सरपंच श्यामा बाई, उप सरपंच कलावती साहू विशेष रूप से मंचासीन रहे। इसके, जवाहर साहू, अलावा राम कृपाल (बिल्टू), दिनेश साहू, रामदास राजवाड़े, सुभाष साहू, लोकनाथ राजवाड़े, संजू ठाकुर सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि भैया लाल राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशा, अपराध और गलत रास्तों से दूर रखती हैं तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने स्व. बाबूलाल राजवाड़े को याद करते हुए कहा कि वे खेल और समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे, उन्हीं की स्मृति में यह प्रतियोगिता प्रेरणास्रोत है।

पूर्व खेल मंत्री राजेन्द्र सिंह (दद्दा) ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं, यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी सफल आयोजन प्रशंसनीय है।

प्रतियोगिता के दौरान दोनों फाइनलिस्ट टीमों आनी और फुलपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले का इंतजार है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ