कोरिया। बैकुण्ठपुर शहर मे जिला पशु चिक्तिसालय के सामने परशुराम चौक का अनावरण 05 जुन गंगा दशहरा के दिन होना है, जिसको लेकर गुरुवार को नपा कार्यालय के उपाध्यक्ष कक्ष मे बैठक नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव सहित शहर के ब्राह्मण जनों के बीच हुई, बैठक मे शहर के समस्त सम्मानिय ब्राम्हण जनों की उपस्थिति मे चर्चा किया गया की किस प्रकार से परशुराम शंख चौक का अनावरण होना है, सभी की राय सुमारी ली गई, अंत मे निर्णय सर्व मान्य तरह से लिया गया और 05 जुन को गंगा दशहरा के शुभ मूहूर्त पर जय परशुराम चौक का अनावरण शहर के समस्त ब्राम्हण समाज के लोग, नपाध्यक्ष, समस्त पार्षद, जिला अधिकारियों की उपस्थिति मे होना तय हुआ है, उक्ता बैठक मे आर. पी शुक्ला सर, जय नाथ बाजपेयी, नरेश तिवारी, धीरेन्द्र महराज, संजय दुबे, ब्रम्हदेव पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सुनील शर्मा, महेन्द्र पाण्डेय, प्रवेश द्विवेदी, वरुण दुबे, विपुल शुक्ला, रोहीत दुबे, आलोक दुबे, आकर्शित मिश्रा, विपिन मिश्रा सहित।
0 टिप्पणियाँ